जमुई में एक सिरफिरे आशिक ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। बात करने से मना करने पर आरोपी ने छात्रा के गर्दन और पेट पर वार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जमुई न्यूज : जमुई में एकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान आरोपी ने छात्रा के गर्दन और पेट के दो हिस्सों पर चाकू से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. इसके बाद सिरफिरे आशिक ने खुद डायल 112 पर फोन कर सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार की शाम महिसौड़ी चौक के पास हुई.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बात करने से मना किया तो प्रेमी ने किया हमला

घायल छात्रा की उम्र 14 वर्षीय है, जबकि 17 वर्षीय प्रेमी टाउन थाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि छात्रा रोज की तरह बुधवार की शाम पढ़ाई करके लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे घेर लिया और छात्रा पर जबरन बात करने का दबाव बनाने लगा. छात्रा ने बात करने से मना किया तो सिरफिरे आशिक ने उस पर ताबड़तोड़ तीन बार चाकू से हमला कर दिया.

सोशल मीडिया पर हुआ था प्यार का इजहार

छात्रा के गर्दन और पेट में चाकू लगने से वह घायल हो गई है. फिलहाल लड़की का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस आरोपी लड़के से पूछताछ कर रही है. सिरफिरे आशिक के मुताबिक एक साल पहले दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी लेकिन पिछले कुछ महीनों से लड़की बात नहीं कर रही थी. लड़के ने बात न करने की वजह जानने के लिए लड़की से संपर्क किया लेकिन लड़की ने बात करने से इनकार कर दिया. इससे नाराज होकर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें-

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! 2025 में 91 दिनों की छुट्टी

शादी के आठवें दिन भरे बाजार से चोरी हो गई तीसरी भी दुल्हन, जानें क्या है वजह?