बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी में हैं। भाजपा के 5 नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है, वहीं कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है।

Nitish Cabinet Expansion: बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को कैबिनेट विस्तार होगा। भाजपा के 5 नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है। 28 फरवरी से बिहार विधानसभा के सत्र की शुरुआत होने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट में नए नेताओं को शामिल करने के साथ ही पहले से मौजूद कुछ मंत्रियों को हटाने की भी योजना है। बिहार में इस समय 30 मंत्री हैं। भाजपा के दो डिप्टी सीएम समेत 15 मंत्री हैं। ऐसी जानकारी आ रही है कि डॉ. दिलीप जायसवाल को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। जायसवाल के पास इस समय दो बड़ी जिम्मेदारी है। वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री होने के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान ने पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बड़ी बात, विपक्ष पर कुछ यूं बरसे

नवल किशोर, जीवेश कुमार समेत इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के 5 और जदयू के एक नेता मंत्री बन सकते हैं। भाजपा कोटो से नवल किशोर यादव, जीवेश कुमार, अनिल शर्मा और कविता देवी को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। बता दें कि बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार है। इसमें भाजपा, जदयू, हम और चिराग पासवान की लोजपा शामिल है। जदयू के 13 मंत्री पद हैं। हम की ओर से संतोष मांझी मंत्री हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि जिन मंत्रियों के पास दो विभाग की जिम्मेदारी है उनसे एक विभाग लेकर नए मंत्री को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- लालू पर बरसे PM मोदी, बोले- 'जंगल राज' वालों को महाकुंभ से चिढ़