बिहार में 10 से 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पटना में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह-शाम कोहरा भी छाएगा।

पटना मौसम: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 10 से 15 दिसंबर के बीच बिहार में कड़ाके ठड पड़ने की चेतावनी जारी की है। पछुआ हवा के चलते ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 06℃ से 08℃ के बीच गिर सकता है। इस दौरान सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पटना में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते बिहार में मौसम में बदलाव हुआ है। बिहार में तेज पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ रही है। 10 से 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। कई जिलों में तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मंगलवार यानी 10 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शीतलहर चलने बढ़ेगी ठंड

वहीं 11 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और 12 दिसंबर को भी पटना का तापमान 24 और 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राज्य के अन्य जिलों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी और कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन और बढ़ने वाली है।

ये भी पढे़ं

BPSC Exam: क्या है नॉर्मलाइजेशन, छात्र क्यों कर रहें विरोध, जानें पूरा मामला

बेतिया में देवर की हैवानियत, भाभी के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे की रॉड