ढाका विधानसभा सीट अपने अप्रत्याशित नतीजों के लिए जानी जाती है, जहाँ BJP, RJD और निर्दलीय उम्मीदवार जीतते रहे हैं। 2025 के चुनाव में RJD के फैसल रहमान ने BJP के पवन कुमार जायसवाल को बहुत कम अंतर से हराया।

Dhaka Assembly Election 2025: ढाका विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल के फैसल रहमान जीत गए हैं। उन्हें 112727 वोट मिले। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पवन कुमार जायसवाल को हराया, जिन्हें 112549 वोट मिले। बिहार के शिवहर जिले की ढाका विधानसभा सीट (Dhaka Assembly Seat) को हमेशा से राजनीति का रणक्षेत्र कहा जाता है। यहां हर चुनाव में समीकरण बदल जाते हैं और कभी भाजपा (BJP), कभी राजद (RJD), तो कभी निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज करते हैं। 

2020 ढाका विधानसभा चुनाव-BJP की जीत

2020 के ढाका विधानसभा चुनाव (Dhaka Vidhan Sabha Chunav 2020) में भाजपा (BJP) के पवन कुमार जायसवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने राजद (RJD) के फैसल रहमान को हराया।

  •  पवन कुमार जायसवाल (BJP)-99,792 वोट (48.01%)
  •  फैसल रहमान (RJD) -89,678 वोट (43.15%)
  •  जीत का अंतर- 10,114 वोट

खास बात: यह जीत दिखाती है कि यहां मुकाबला हमेशा करीबी और रोमांचक होता है।

नोट: बीजेपी नेता पवन कुमार जायसवाल ग्रेजुएट हैं। उन पर पांच क्रिमिनल केस हैं। उनकी कुल संपत्ती 5.17 करोड़ रुपए के आस-पास है और उन पर 60 लाख रुपए की देनदारी भी है।

2015 ढाका विधानसभा चुनाव-RJD का पलड़ा भारी

2015 में हालात उलट गए और इस बार राजद (RJD) के फैसल रहमान ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराया।

  •  फैसल रहमान (RJD) -87,458 वोट (47%)
  •  पवन कुमार जायसवाल (BJP)-68,261 वोट (37%)
  •  जीत का अंतर-19,197 वोट

खास बात: यह जीत राजद के लिए बड़ी सफलता साबित हुई।

2010 ढाका विधानसभा चुनाव- निर्दलीय ने किया उलटफेर

2010 का चुनाव ढाका की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हुआ। इस बार पवन कुमार जायसवाल (Independent) ने चुनाव जीता और सबको चौंका दिया।

  •  पवन कुमार जायसवाल (Independent)-48,096 वोट (38%)
  •  फैसल रहमान (JDU)-46,451 वोट (37%)
  •  जीत का अंतर-1,649 वोट

खास बात: यह नतीजा बताता है कि ढाका विधानसभा में कोई भी प्रत्याशी किसी भी समय इतिहास रच सकता है।