राजगीर में जल्द ही एक अनोखा डायनासोर पार्क बनने जा रहा है! नीतीश सरकार ने 20 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पार्क को मंजूरी दे दी है, जहाँ AI तकनीक से डायनासोरों को 'जीवित' किया जाएगा।

राजगीर न्यूज: राजगीर में बनेगा डायनासोर पार्क: बिहार के राजगीर में डायनासोर पार्क बनने जा रहा है। मेसोजोइक युग यानी 245 से 66 मिलियन साल पहले धरती पर डायनासोर का बोलबाला था। हर जगह डायनासोर थे। अब उस युग को मनोरंजक तरीके से बताने के लिए राजगीर में डायनासोर पार्क का निर्माण किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीतीश सरकार ने दी मंजूरी

लंबे इंतजार के बाद नीतीश सरकार ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है। बिहार सरकार इस पर करीब बीस करोड़ रुपये खर्च करेगी। पार्क में बड़े पैमाने पर एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है।

निर्माण पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपये

इसके निर्माण से लेकर संचालन तक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इसे देश के दूसरे पार्कों से अलग बनाएगा। यह दर्शकों के रोमांच को बढ़ाएगा। नेचर सफारी में निर्माणाधीन क्लिफ वॉक के पास 4.5 हेक्टेयर में पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण से पहले तकनीकी सर्वेक्षण किया जाएगा।

लखनऊ की तकनीकी टीम करेगी सर्वे

जानकारी के अनुसार, लखनऊ की तकनीकी टीम अगले सप्ताह सर्वे के लिए आ रही है। पार्क में जीवाश्म खुदाई और उत्खनन जैसी इंटरैक्टिव गतिविधियां होंगी। बैठने की जगह, जलपान के स्टॉल और शौचालय की सुविधा होगी। पार्क परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतर स्थान होगा।

लगेगा असली 

पार्क में डायनासोर की एक दर्जन से अधिक प्रजातियों की प्रतिकृतियां रखी जाएंगी। ये कृत्रिम होंगी, लेकिन जीवित होने का एहसास देंगी। ये प्रतिकृतियां आगंतुकों को डायनासोर के प्राकृतिक वातावरण में ले जाएंगी। पार्क में डायनासोर से संबंधित सूचना पैनल और प्रदर्शनी होंगी। इनसे डायनासोर की विशेषताओं, व्यवहार और विकास के बारे में जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें- 

बिहार में शादियों में बंदूकबाजी पर लगाम, इन लोगों का लाइसेंस होगा रद्द

लालू ने लिट्टी खाने के लिए रुकवाया काफिला, साथ में मंगाई हरी मिर्च…