बिहार के गोपालगंज से ऐसी वारदात सामने आई है। जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार तार कर दिया है। हम आपको ऐसे हैवान पति की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसने पड़ोसन के प्यार में अपने 17 साल के रिश्ते को दरकिनार कर दिया। 

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज से ऐसी वारदात सामने आई है। जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार तार कर दिया है। हम आपको ऐसे हैवान पति की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसने पड़ोसन के प्यार में अपने 17 साल के रिश्ते को दरकिनार कर दिया। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। चार बच्चों वाली पड़ोसन के साथ पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा तो उसका उत्पीड़न करना शुरु कर दिया और एक दिन उसके विश्वास का गला ही घोंट दिया, पत्नी को जहर देकर मार डाला और पड़ोसन के साथ फरार हो गया। आपके जेहन में भी सवाल कौंध रहा होगा कि ऐसा क्या हुआ कि जो 17 साल के रिश्ते पर भारी पड़ गया, वह हम आपको बताने जा रहे हैं। हालांकि पूरा सच पुलिसिया पड़ताल में ही सामने आ सकेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 साल पहले हुई थी शादी

मामला गोपालंगज के विशंभरपुर इलाके के धूपसागर फुलवरिया गांव का है। 17 साल पहले यहीं के निवासी नंदजी राम से नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव की रीना देवी (33 वर्षीय) की शादी हुई थी। मृतका रीना देवी के भाई का कहना है कि नंदजी राम का पड़ोसन के साथ अवैध संबंध था। उसका पति विदेश में रहता है। मौका देखकर नंदजी रात में अपनी पड़ोसन के घर चला जाता था। एक दिन रीना देवी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यहीं से विवाद शुरु हो गया। पति ने रीना की पिटाई शुरु कर दी। दोनों के बीच झगड़े शुरु हो गए और एक दिन आरोपी ने अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी।

लड़की पैदा करने की जिद पर अड़ा था पति

अपनी बहन की मौत के बाद चंदन कुमार ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोप के आधार पर केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। मृतका के भाई का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले उनकी बहन के यूट्रस में प्रॉब्लम सामने आई थी। उसके बाद आपरेशन कर उसे हटाया गया था। आरोपी बार बार एक लड़की पैदा करने की जिद पर अड़ा था। बहरहाल, पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिवार वालों का सौंप दिया गया है।