Ajab Gajab: बेतिया में एक बच्चे को ट्रैक्टर चालक को मामा कहना महंगा पड़ गया। पुलिस ने बच्चे को मामा कहने पर बेरहमी से पीटा। बच्चे का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

Bettiah News: बिहार के बेतिया से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। जहां बेतिया पुलिस का क्रूर चेहरा देखने को मिला है। आपको बता दें कि एक मासूम बच्चे को मामा कहना महंगा पड़ गया। मामा शब्द सुनते ही पुलिस ने मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामा कहने पर मासूम बच्चे को पुलिस ने बुरी तरह पीटा। जानकारी के मुताबिक घटना मटियरिया थाने के शेरहवा भुस्की गांव की है। गांव का बारह वर्षीय गोलू कुमार अपने खेत में बुआई कराने गया था, वह सड़क पर अपने ट्रैक्टर चालक को मामा-मामा कहकर रुकने को कह रहा था, लेकिन पीछे जा रही पुलिस को लगा कि बच्चा पुलिस को मामा कह रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बच्चे को बेरहमी से पीटा

इस पर पुलिस की जीप रुकी और पुलिसकर्मियों ने पूछा कि तुम किसे मामा कह रहे हो और बच्चे को जमकर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। बच्चा कहता रहा कि ट्रैक्टर चालक मेरा मामा है, मैंने उसे मामा कहा है, लेकिन तब तक पुलिसकर्मी बच्चे की पिटाई कर वहां से चले गए। जिसके बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल गोलू के पिता मुन्ना पटेल ने डीआईजी से लिखित शिकायत की है। पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोलू के पिता का आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे को मामा कहने पर बेरहमी से पीटा। उन्होंने कहा कि गोलू ने ट्रैक्टर चालक को मामा कहा था। मेरे बेटे ने पुलिस को मामा नहीं कहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बेरहमी से पीटा।

पुलिस पर उठ रहे कई सवाल

गोलू कुमार ने कहा कि मैं खेत से बुआई करके निकला और अपने ड्राइवर को मामा कहकर रुकने के लिए कहने लगा, लेकिन पीछे से आ रही पुलिस को लगा कि मैंने पुलिस को मामा कह दिया है। उन्होंने जीप से उतरकर मेरी पिटाई कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इससे पुलिस का निर्दयी और क्रूर चेहरा सामने आया है। जिससे लोगों में दहशत है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि पुलिस एक निर्दोष को मामा कहने पर बेरहमी से पीट सकती है। आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी?