विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को निमंत्रण मिला है। बस्तर दशहरा समिति जगदलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से भेंट की।

रायपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति जगदलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सीएम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर आश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी शुरुआत 24 जुलाई को पाटजात्रा पूजा विधान के साथ हुई है। आगामी प्रमुख आयोजनों में 21 सितंबर को काछनगादी पूजा, 29 सितंबर को बेल पूजा तथा 4 अक्टूबर को मुरिया दरबार का आयोजन शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने बस्तर दशहरा के आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।