लोकसभा चुनाव 2024 की इस पहली सूची में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भी सांसद का टिकट दिया गया है।

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें छत्तसीगढ़ के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि इस पहली सूची में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडेय का नाम है। जिन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के छत्तीसगढ़ से यह 11 नाम

  1. सरगुजा - चिंतामणी महाराज

2. रायगढ़ - राधेश्याम राठिया

3. जांजगीर चांपा - कमलेश जांगड़े

4. कोरबा - सरोज पांडेय

5. बिलासपुर - तोषण साहू

6. राजनांदगांव - संतोष पांडेय

7. दुर्ग - विजय बघेल

8. रायपुर - बृजमोहन अग्रवाल

9. महासमुंद - रूप कुमारी चौधरी

10. बस्तर - महेश कश्यप

11. कंकेर - भोजराज नाग

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने किस राज्य से उतारे कितने उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की इस पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। बता दें कि पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं।

लोक सभा इलेक्शन 2024: देखें बीजेपी की पहली लिस्ट के 195 उम्मीदवारों के नाम