धमतरी में जल जगार महोत्सव के तहत हुई हाफ मैराथन में 77 वर्षीय सुकलाल अवड़े ने 10 किलोमीटर की एन्डुरन्स रन पूरी कर सबको प्रेरित किया। श्री अवड़े ने अपनी फिटनेस का श्रेय संयमित जीवनशैली को दिया और जल संरक्षण के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

धमतरी जिले में जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत लोगो क़ो जल और पर्यावरण क़ो संरक्षित रखने का संदेश देने प्रदेश और जिले के नागरिकों ने गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन में अपनी सहभागिता निभायी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैराथन में 10 किलोमीटर के एन्डुरन्स रन में धमतरी निवासी सुकलाल अवड़े का बहेतरीन जज्बा दिखाई दिया। सुकलाल अवड़े ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष कि है और वे धमतरी के रहने वाले है। उन्होंने पहली बार मेराथन में हिस्सा लिया और इस दौड़ क़ो समय पर पूरा करके बहुत ख़ुश है। उन्होंने बताया कि वे बेडमिंटन के खिलाडी है और वे 47 साल से बेडमिंटन खेल रहे है। अपनी फिटनेस के श्रेय उन्होंने संयमित खानपान, व्यायम, नशे से दूरी और कड़ी मेहनत क़ो दिया। श्री सुकलाल अवड़े ने बताया कि इस वर्ष बेस्ट मोटिवेशनल प्लेयर 2024 का अवार्ड रेलवे द्वारा चारोदा में दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कुशल नेतृत्व में धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिये किए जा रहे प्रयासों को सराहा।