कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कई दिग्गजों को टिकट दिया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 11 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं।

राजयपुर. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कई दिग्गजों को टिकट दिया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 11 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं। भूपेश बघेल पाटन विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंहेदव अंबिकापुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवरात्रि के प्रथम दिन, कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पहली सूची सामने आने के बाद सीएम भूपेश बघेल का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा-छत्तीसगढ़ महतारी का मिला आशीर्वाद, अब क्षेत्र की जनता भी देगी आशीर्वाद... विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज नवरात्रि के प्रथम दिन, शुभ अवसर पर प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है.सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ. पाटन विधानसभा से पुनः मौक़ा देने के लिए नेतृत्व का आभार...

भतीजे विजय बघेल के खिलाफ पाटन से मैदान में भूपेश बघेल

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल बीजेपी को एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी पारंपरिक पाटन विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं बघेल के खिलाफ बीजेपी ने उनके रिश्ते में भतीजे कहे जाने वाले विजय बघेल को मैदान में उतारा है। पहले भी चाचा-भतीजे का मुकाबला हो चुका है। बता दें कि बघेल छत्तसीगढ़ में काका के नाम से मशहूर हैं। वो अविभाजित मध्य प्रदेश की दिग्विजय सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

सरगुजा के महाराज टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से मैदान में

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को उनके गढ़ अंबिकापुर से मैदान में हैं। टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से लगातार तीन बार उम्मीदवार बन चुके हैं और तीनों बार ही वह चुनाव जीते हैं। 2008 में पहली बार अंबिकापुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। टीएससिंह देव सरगुजा के महाराज भी हैं, राज्य के सभी नेता सीएम बघेल तक उन्हें महाराज साहब बोलकर संबोधित करते हैं। वह अभी वर्तमान में भूपेश बघेल कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री हैं।

Scroll to load tweet…