छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणामों के मतदान शाम तक आने की संभावना है लेकिन अब तक के रुझानों मे भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को झटका दे दिया है। भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी यह अब कुछ ही घंटों में तय हो जाएगा। यहां चुनाव परिणाम की तस्वीरें साफ होनी शुरू हो गई है। यहां छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनता का अप्रत्याशित समर्थन मिला है और पार्टी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए अच्छी बढ़त हासिल कर ली है। भाजपा फिलहाल रुझानों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी से करीब 20 सीटों के अंतर से जीत रही है। ऐसे में भाजपा मुख्यालय में अभी से जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता और नेता रायपुर की सड़कों पर आकर जश्न मना रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सड़कों पर उतरकर जश्न
छत्तीसगढ़ में फिलहाल रुझानों के मुताबिक भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। भाजपा 50 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर फिलहाल आगे है। ऐसे में भाजपा के नेता अब सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मना रहे हैं। अभी से वे पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हो गए हैं।

सुबह एक घंटे के बाद भाजपा लगातार आगे
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू की गई जिसमें कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं में खुशी की लहर थी, लेकिन करीब एक घंटे के बाद भाजपा के मतों का ग्राफ अचानक तेजी से बढ़ा और कांग्रेस को पछाड़ते हुए आगे निकल गई। इसके बाद से लगातार भाजपा ने बढ़त बढ़ाए रखी। और वोटिंग के घंटों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस की सीटों का अंतर बढ़ता गया। ऐसे में फिलहाल भाजपा 55 सीटों और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा कांग्रेस से करीब 20 सीट के अंतर से आगे चल रही। 

रमन सिंह बोले- जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया
रमन सिंह ने कहा प्रदेस में इस बार भाजपा की सरकार बनना तो तय था, लेकिन जो नतीजे आए हैं वह उम्मीद से अधिक है। इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी। रमन सिंह ने कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया औऱ बघेल सरकार को उसकी करनी की सजा दी है।