छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है, कई नक्सली मारे गए। 2024 में अब तक 196 नक्सलियों का सफाया। जानिए क्या है पूरा मामला।

Naxal killed in 2024: नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने सुकमा में बड़ी कार्रवाई की है। सुकमा के भेज्जी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में कम से कम 10 नक्सली मारे जा चुके हैं। सिक्योरिटी ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। हालांकि, साल 2024 नक्सलियों के लिए सुरक्षाबल काल बनकर उभरे हैं। अक्टूबर महीने तक कम से कम 196 नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईए जानते हैं नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

कांकेर एनकाउंटर: इस साल 2024 के अप्रैल महीना में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कम से कम 29 नक्सलियों को मार गिराया था। यह नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई थी। यह कार्रवाई आम चुनाव के पहले की गई इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण भी माना गया था।

अभुजमाड़ में ऑपरेशन: बीते 3 अक्टूबर, 2024 को एक ऑपरेशन में 38 नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों के इस आपरेशन में कई इनामिया नक्सल लीडर्स भी मारे गए थे। इस ऑपरेशन को क्षेत्र में माओवादियों के एक महत्वपूर्ण जमावड़े के बारे में खुफिया रिपोर्टों के आधार पर शुरू किया गया था।