छत्तीसगढ़ का एक कारोबारी अपनी पत्नी के साथ जबरन अननेचुरल सेक्स करता था, जिससे वह काफी परेशान हो चुकी थी। मना करने के बाद भी पति के नहीं मानने से पत्नी शारीरिक और मानसिक तनाव में आ गई। इस मामले में कोर्ट ने 9 साल की सजा सुनाई है।

दुर्ग. छत्तीसगढ़ दुर्ग के एक मशहूर बिजनेसमैन को कोर्ट ने 9 साल की सजा सुनाई है। क्योंकि वह अपनी ही पत्नी के साथ जबरन अननेचुरल सेक्स करता था। जिसके कारण पत्नी काफी प्रताड़ित हो चुकी थी। ऐसे में उसके पास कोर्ट में केस करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। क्योंकि एक बड़ा बिजनेसमैन होने के कारण उसकी काफी धाक थी। जिसके कारण वह किसी की नहीं सुनता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2007 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार सुपोल निवासी एक युवती की 2007 में शादी हुई थी। शादी दुर्ग के मशहूर बिजनेसमैन से हुई थी। शादी होने के बाद से ही उसका पति जबरन अननेचुरल सेक्स करता था। इस कारण वह काफी परेशान हो चुकी थी। नहीं करने देने पर मारपीट करता था साथ ही दहेज के लिए भी परेशान करने लगा। इसके बाद महिला अपनी एक बेटी को लेकर मायके चली गई थी। जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।

अननेचुरल सेक्स करने पर 9 साल की सजा

कोर्ट में महिला की सुनवाई के बाद पति को 9 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में आईपीसी की धारा 377 और धारा 323 के तहत 1 साल की सजा और एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ये सजा भी 9 साल की सजा के साथ रहेगी। इस मामले में पति की बहन को छह माह की सजा और उसके माता पिता को 10 माह की सजा सुनाई गई है। इसी के साथ 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

इन्हें मिली सजा

कोर्ट ने इस मामले में पति निमिष अग्रवाल को 9 साल की सजा और उसके माता पिता सुनील अग्रवाल व रेखा अग्रवाल को भी 10 .10 माह की सजा सुनाई है। वहीं ननंद नेहा अग्रवाल को 6 माह की सजा और एक हजार रुपए के जर्माने से दंडित किया गया है।