युवक ने अपनी ही शादी तुड़वाने के लिए पड़ोसन के साथ मिलकर घिनौनी साजिश रची। सगाई के बाद अपने ​ही पिता को फोन कर लड़की के चरित्र पर सवाल उठाए। नतीजतन, शादी टूट गई। लड़की ने भी मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।

धमतरी। युवक ने अपनी ही शादी तुड़वाने के लिए पड़ोसन के साथ मिलकर घिनौनी साजिश रची। सगाई के बाद अपने ​ही पिता को फोन कर लड़की के चरित्र पर सवाल उठाए। नतीजतन, शादी टूट गई। लड़की ने भी मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो गया। पड़ोसन के साथ मिलकर साजिश रचने वाला सलाखों के पीछे चला गया। पुलिस ने चार आरोपियों का अरेस्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2022 में हुई थी सगाई

छत्तीसगढ के धमतरी के आमदी निवासी सुनील ध्रुव की शादी साल 2022 में भखारा निवासी युवती से तय हुई थी। उधर, सुनील का अपने पड़ोसन टिकेश्वरी साहू से पहले से ही प्यार चल रहा था। सुनील उसी से शादी करना चाहता था। पर परिजनों ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी तो सुनील और उसकी प्रेमिका को यह बात अखरी और उन्होंने शादी तुड़वाने की योजना बनाई।

फोन पर लड़की को चरित्रहीन साबित करने का किया प्रयास

पुलिस के अनुसार दोनों की दो जनवरी 2022 को दोनों की सगाई हुई थी। उसके बाद किसी अज्ञात फोन नम्बर से सुनील के पिता को एक फोन आया। फोन पर उस लड़की के चरित्र के बारे में भ्रामक बातें कही गईं, जिसकी शादी उन्होंने अपने बेटे से तय की थी। पिता ने जब फोन पर यह बात सुनी तो उनको नागवार लगा और फिर शादी टूट गई।

दो दोस्तों ने भी दिया साथ

शादी टूटने के बाद लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश की तो सच सामने आ गया। पता चला कि सुनील और उसकी पड़ोसन ने ही मिलकर साजिश रची थी। जिसमें उनके दो दोस्तों ने साथ दिया था। फर्जी नाम और पते पर सिमकार्ड लिया गया और चारो आरोपियों ने मिलकर सुनील के पिता को फोन कर लड़की को चरित्रहीन साबित करने का प्रयास किया।