निरीक्षक अमलेश्वर थाने में थानेदार के पद पर तैनात था। तभी उसने इस कृत्य को अंजाम दिया था। महिला को जब वर्दी में छिपे हैवान की असलियत पता चली। तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक इंस्पेक्टर साहब की करतूत सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। साहब ने अपनी हवस मिटाने के लिए एक 30 वर्षीय तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फांस लिया। गुमराह करने के लिए बताया कि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है और रेप करता रहा। एक दिन महिला को असलियत पता चली तो उसने इंस्पेक्टर साहब को जमकर खरी खोटी सुनाई तो साहब अपनी वर्दी का रौब दिखाने लगे। महिला के साथ मारपीट की। पर उनकी धौंस काम नहीं आई। आला अफसरों ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी का झांसा देकर रेप

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी निरीक्षक की पहचान राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। पीड़िता दुर्ग के अमेलश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को दी गई शिकायत में ​महिला ने बताया है कि वह तलाकशुदा है। उसने निरीक्षक पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। घटना उस समय की है। जब निरीक्षक अमलेश्वर थाने में थानेदार के पद पर तैनात था। तभी उसने इस कृत्य को अंजाम दिया था। महिला को जब वर्दी में छिपे हैवान की असलियत पता चली। तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पीड़िता का डेढ़ साल का बेटा भी

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का एक डेढ़ साल का बेटा है। आरोपी निरीक्षक भी शादीशुदा है। पर उसने पीड़िता से बताया था कि उसकी पत्नी अब जिंदा नहीं है। पीड़िता को जब पता चला कि उसकी पत्नी जीवित है और थानेदार ने झूठ बोलकर उसका शोषण किया है। तब दोनों के बीच विवाद शुरु हुआ। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की थी। उसी आधार पर आरोपी को अरेस्ट किया गया है। एसपी ने आरोपी निरीक्षक को सस्पेंड भी कर दिया है।