अपनी शादी न होने से बेटा, मॉं से इतना नाराज था कि सारा गुस्सा उन पर ही उतार दिया। डंडे से पिटाई करने लगा। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आएं। पर बेटे ने उनकी भी न सुनी और अपनी मॉं की बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया।

जशपुरनगर। अपनी शादी न होने से बेटा, मॉं से इतना नाराज था कि सारा गुस्सा उन पर ही उतार दिया। डंडे से पिटाई करने लगा। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आएं। पर बेटे ने उनकी भी न सुनी और अपनी मॉं की बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया। यह खौफनाक वारदात जिसने भी सुनी, वह सन्न रह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीच बचाव करने गए पड़ोसियों को भी धमकाया

जानकारी के अनुसार, मामला बगीचा थाना क्षेत्र के सराइपानी मुंडाटोली का है। मृतका की पहचान लालमुनि बाई के रूप में हुई है। कि रात के समय लगभग 11 बजे लालमुनि के जोर—जोर से चीखने की आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घबड़ा गए और लालमुनि के घर पहुंचे तो देखा कि उसका बेटा बनेराम अपनी मॉं की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इस दौरान वह अपनी मॉं पर ​चीख चिल्ला भी रहा था और उन पर शादी न करने का आरोप लगा रहा था। यह भी कह रहा था कि उसकी उम्र बढ़ती जा रही है। फिर भी मॉं उसकी शादी नहीं करा रही है। पड़ोसियों ने जब आरोपी को लालमुनि की पिटाई से रोकने का प्रयास किया तो वह पड़ोसियों को ही जान से मारने की धमकी देने लगा।

पड़ोसी ने पुलिस को दी जानकारी

पड़ोसी बीच बचाव करने में असफल रहने के बाद अपने घर वापस आ गए और सो गए। दूसरे दिन एक पड़ोसी मारवाड़ी राम ने लालमुनि के आंगन में खून के धब्बे देखे तो उनके होश उड़ गएं। किसी अनहोनी की आशंका की वजह से वह आरोपी के घर के अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। मृतका का शव कमरे में पड़ा हुआ था।

कमरें में फैला हुआ था खून

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग लालमुनि का शव देखा। उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले। जगह जगह खून फैला हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।