छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में रविवार की सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। नक्सलप्रभावित इलाके में स्थित फेमिली कोर्ट के परिसर के लिए सुरक्षा में लगे पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार सुसाइड कर लिया। नजारा देख सदमे में साथ आए साथी कर्मचारी।

कोंडागांव (kondagaon news). छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके कोंडागांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फैमिली कोर्ट में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कांस्टेबल जितेंद्र पटेल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना रविवार, 28 मई की सुबह हुई। घटना की जान कोंडागांव पुलिस कर रही है। पुलिस कांस्टेबल के सुसाइड की जानकारी साथी कांस्टेबलों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया वहीं फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से सबूत कलेक्ट करने के लिए बुलाया गया है। रूम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोंडागांव में कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

मामले की जांच कर रहे एसडीओपी निमितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह जानकारी मिली की पारिवारिक अदालत में सुरक्षा के तौर पर लगे पुलिस कांस्टेबल जितेंद्र पटेल ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस को मृतक के साथियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी शिफ्ट में चलती है जिसके तहत जितेंद्र की ड्यूटी रात के 12 से 3 की थी इसके बाद उसकी शिफ्ट सुबह 10 बजे से 2 तक की थी। वह अपनी दूसरी शिफ्ट करने के लिए सुबह 9:30 पर ड्यूटी रूम में पहुंचा तो वहां अपनी शिफ्ट पूरी कर चुके दो अन्य कांस्टेबल नहाने के लिए चले गए और जितेंद्र ड्यूटी करने लगा। फिर उसने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

पारिवारिक कोर्ट परिसर में गूंजी गोली चलने की आवाज

दो अन्य कांस्टेबलों ने बताया कि नहाने के दौरान ही उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उनको नक्सली हमले की आशंका हुई। इसके लिए वे वहां से ड्यूटी रूम की तरफ दौड़े तो देखा की कांस्टेबल की बॉडी नीचे पड़ी हुई थी और सब जगह खून ही खून पसरा हुआ था। इनकी जानकारी पर ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया।

पिछले महीने ही हुई थी कांस्टेबल की शादी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक कांस्टेबल की शादी एक माह पहले अप्रैल महीने मे हुई थी और वह अपनी शादी कर 16 मई के दिन ही वापस आकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल को अनुकंपा पर नियुक्ति मिली थी क्योंकि उनके पिता पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल पर थे और किसी बीमारी के चलते जान चली गई थी जिसके बाद बेटे को यह नौकरी दे दी गई। वह अपनी पत्नी के साथ कोंडागांव के मरारपारा में रह रहा था। घटना की जानाकरी मिलने के बाद वह बदहवास हाल में है।

मामले की जांच में लगी पुलिस ने बताया कि मौके पर मृतक कांस्टेबल द्वारा लिखा गया कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस वह वजह को पता करने में लगी है जिसके चलते मृतक ने इतना खौफनाक कदम उठाया है।

इसे भी पढ़ें- झारखंड में एक और जवान ने किया सुसाइड, सीआरपीएफ कांस्टेबल ने खुद की सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली