छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के 4 साल बाद वापस लौटी विवाहिता ने कुछ दिन ससुराल में रुकने के बाद बीती रात सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि यहां आने के बाद भी पति पत्नी में ठीक से बातचीत नहीं होने से परेशान थी।

कोरबा ( korba news). सनसनीखेज मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से सामने आया है। यहां एक नवविवाहित ने अपने ससुराल आने के कुछ दिन बाद ही सुसाइड कर लिया। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लड़की के परिजनों के आने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। इसके बाद पोस्टामार्टम के लिए भेजा गया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के इमली छापर बस्ती का है। कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय गौतमी पनागर के रूप में हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के 6 महीने बाद ही ससुराल छोड़कर गई महिला

मामले की जांच कर रही कुसमुंडा थाने के पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि कवर्धा की रहने वाली गौतमी की शादी कुसमुंडा इलाके के विक्की लांझी से समाज की सभी रीति रिवाज के साथ हुआ था। शादी के शुरूआती 6 महीने तो दोनों के बीच मधुर संबंध रहे लेकिन इसके बाद उनके बीच पारिवारिक कारणों के चलते उनके बीच झगड़े होने लगे। जिससे परेशान होकर गौतमी अपना ससुराल छोड़कर अपने मायके वापस आ गई। और यहीं रहने लगी।

4 साल बाद आई पर नहीं रही पहले जैसी बात

आखिर 4 साल बाद करीब एक महीने पहले परिवार और समाज के लोगों ने बैठकर दोनों को बैठाकर आपसी समझाइस देकर मामला सुलझाया जिसके बाद गौतमी अपने ससुराल वापस आकर रहने लगी। वह वापस तो आ गई लेकिन दोनों के बीच ठीक से बातचीत नहीं होती थी। इसके चलते दोनों ही परेशान रहने लगे थे। पर सबसे हार कर सोमवार की रात गौतमी ने अपने बेडरूम के बगल में स्टोर रूप में गई और वहां फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब बहू बाहर नहीं आई तो कमरे में जाकर देखा तो वहां का नजारा देखकर हैरान हो गए और वारदात की जानकारी पुलिस को दी।

लड़की वालों ने फंदे से उतारने से किया मना

वहीं बेटी के सुसाइड करने की जानकारी जब गौतमी के परिजनों को दी गई तो उन्होंने उनके पहुंचने तक शव को फंदे से उतारने से मना कर दिया। सुबह जब परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे तो परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मृतका का शव फंदे से उतारा फिर पंचनामा कार्रवाही कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। वहीं अपनी बेटी की ऐसी हालत देखने के बाद हतास पीड़त परिजनों ने दामाद विक्की और उसके घरवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका और विक्की के शादी के 4 साल बाद भी बच्चे नहीं होने के भी ताने देते थे।

पुलिस ने बताया की प्रारंभिक जांच के बाद मामला सुसाइड का लग रहा है। वास्तविक वजह पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल परिजनों के बयान लेने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े- गाजियाबाद के वसुंधरा पार्क में पेड़ से लटक रहा था युवक का शव, नहीं मिला कोई भी सुसाइड नोट