छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जंगल फल बटोरने जाने वाले लोगों को रास्ते में मिल गया 11 फीट लंबा कोबरा। उसको देखकर ग्रामीणों की हालत हुई खराब। हालांकि वन विभाग ने उसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।

कोरबा (karba news). छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के छुईढोढा गांव में ग्रामीणों ने ऐसा नजारा देखने को मिला कि वे लोग डरकर दूर भागे। साथ ही तुरंत वन विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी। दरअसल गांव में एक विशालकाय कोबरा सांप दिखाई दिया। जिसे वन विभाग ने रेस्क्यू किया है। जिन लोगों ने इसे देखा उनका मानना है कि यह दुनिया का सबसे लंबा किंग कोबरा सांप है। आम भाषा में इस सांप को लोग नागराज या फिर पहाड़ चित्ती के नाम से जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महुआ समेटने गए लोग, फन फैलाए बैठा था कोबरा

गांव के लोग जंगल में लगे महुए के फल बटोरने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जंगल जाते हुए रास्ते में उनकी नजर फन फैलाए बैठे कोबरे पर नजर पड़ गई। फुंकारते हुए कोबरा को देखकर वहां गए लोग हैरान हो गए और अपना सारा काम छोड़कर अपनी जान बचाकर वहां से भागे। वहीं पूरे गांव में इस विशालकाय सांप की खबर पूरे गांव में फैल गई।

लग गई भीड़, वन विभाग को दी जानकारी

विशालकाय कोबरा सांप के बारे में पता चलते ही पूरा का पूरा गांव इसे देखने के लिए चल दिया साथ ही इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी। साथ ही लोग इस बात के लिए अलर्ट थे कि सांप कहीं उनके घर में ना घुस जाए। पूरा गांव सांप को घेरकर बैठा हुआ था, उस समय भी कोबरा अपने फन फैलाए ही बैठा रहा। जैसे ही वन विभाग को सांप के बारे में जानकारी मिली वे तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना हो गए।

वन विभाग का कर्मचारी बना नेवला, रेस्क्यू किया कोबरा

सूचना पर वन विभाग के रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी और कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम के साथ मौके पर पहुंचे और अपना रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया। टीम ने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों को हटाया। इस दौरान टीम के जितेंद्र सारथी ने इतनी बहादुरी से कोबरा सांप को रेस्क्यू किया उसे देखकर लोग हैरान हो गए और उसके काम की तारीफ करने लगे। टीम ने कोबरा को रेस्क्यू करने के बाद गांव से दूर ले जाकर घने जंगली एरिया में छोड़ दिया।

इतना विशाल सांप पहले नहीं देखा

दरअसल कोरबा शहर में अलग अलग क्षेत्रों में कोबरा मिलने की खबरें सामने आई है। पर जिले में पहली बार इतना विशालकाय जहरीला किंग कोबरा सांप देखा गया है। वन विभाग की टीम ने बताया कि सांप की लंबाई लगभग 11 फीट के करीब होगी। साथ ही टीम ने लोगों से कहा कि जिले में किंग कोबरा मिलना गौरव की बात है और इन्हें मारने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी दे वन विभाग को देकर रेस्क्यू किया जा सकता है।