अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के अबकी बार 400 पार वाले नारे पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने मतदाताओं को वोट जरूर डालने के लिए प्रेरित करते हुए भाजपा की लहर के बारे में भी कुछ कहा है। आईये जानते हैं क्या बोली कांग्रेस नेत्री अलका लांबा।

रायपुर. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा की बिल्कुल भी लहर नहीं हैै। भाजपा का 400 पार का नारा भी झूठ साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी बम फेंकने का आरोप लगाया है। आईये जानते हैं कौन है अलका लांबा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फायर ब्रांड नेता

अलका लांबा फायर ब्रांड नेता है। जिन्हें कांग्रेस ने महिला कांग्रेस काग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अलका लांबा ने पहले आप पार्टी का दामन थाम लिया था। लेकिन वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई। अलका लांबा की उम्र 48 साल है। वे दिल्ली की रहने वाली है। उनका राजनीतिक करियर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियर आफ इंडिया की छात्र नेता के रूप में की थी। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष के रूप में चुनी गई थी। इसके बाद 2002 में अलका को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के महासचिव नियुक्त किया गया था। 2006 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुई। 2013 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी ज्वाइन की। इसके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव में वे दिल्ली के चांदनी चौक सीट से विधायक चुनी गई। 2019 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2020 में वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अभी वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रचार कर रही हैं।

अलका लांबा का हुआ तलाक

आपको बतादें कि अलका लांबा के पिता अमरनाथ लांबा और माता का नाम राजकुमारी लांबा है। उनकी लोकेश कपूर से शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। लेकिन बाद में पारिवारिक विवाद के चलते अलका लांबा का तलाक हो गया।