छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक महिला ने अपने 8 माह के मासूम पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद ये वारदात अंजाम दी है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के सरगुजा क्षेत्र में एक मां ने ही अपने आठ माह के मासूम को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। अपने जिगर के टुकड़े पर चाकू से वार कर करते कलियुगी मां के हाथ भी नहीं कांपे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नशेड़ी का गुस्सा बच्चे पर उतारा
सरगुजा के कुन्नी थाना क्षेत्र मे सकरिया गांव की रहने वाली महिला फूलकुमारी का पति पवन चौहान से नशे की आदत को लेकर रोजाना झगड़ा होता था। महिला का पति शराब का लती और अधिकतर रात में शराब पीकर आता था और मारपीट करता था। बीती रात भी महिला का पति शराब पीकर लौटा और पत्नी से झगड़ पड़ा। इस पर महिला ने पति का गुस्सा अपने 8 साल के मासूम पर निकाला।

पढ़ें एक हफ्ते से लापता था युवक, दोस्त के घर ऐसी हालत में मिली लाश पुलिस भी रह गई दंग

बच्चे को चाकू से गोदा
आरोपी महिला पति से झगड़े के बाद खुद का आपा खो बैठी। वह इतने गुस्से में आ गई कि पास पड़ा चाकू उठा लिया और अपने 8 माह के बच्चे पर ही कई वार कर डाले जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के चेहरे पर अपने बच्चे की हत्या करने का कोई अफसोस भी नजर नहीं आ रहा था। 

घरवालों ने देखा तो मचा कोहराम
शोर पर घर वाले जुटे तो महिला के बच्चे की चाकू मारकर हत्या की घटना देख दंग रह गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।