Naxalite leader Hidma killed : छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देशभर में कई नक्सली हमलों को अंजाम देने वाले 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता हिड़मा मारा गया है। उसकी पत्नी के भी मारे जाने की सूचना है।

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है कि खूंखार नक्सली नेता हिड़मा को मारा गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई पुलिस और नक्लियों की मुठभेड़ में उसे मार गिराया है। सरकार ने इस पर एक करोड़ का इनाम रखा था। खबर तो यह भी है कि उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का का भी एनकाउंटर कर दिया गया है। इतना ही नहीं दोनों के मारे जाने की फोटो भी सामने आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस हमले की आधिकारिक पुष्टि की है। बता दें कि हिड़मा 76 सीआरपीएफ जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड है। ऑपरेशन टीम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर बातचीत की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोलीबारी में 6 नक्सली भी मारे गए

दरअसल, यह मुठभेड़ की घटना सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र की है, जहां दो दिन से नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। आज 18 नवंबर की सुबह हुई इस गोलीबारी में 6 नक्सली मारे गए हैं। जिसमें मओवादियों का नेता भी मारा गया है। फिलहाल सुरक्षा बल का मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों का मूवमेंट हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर रात में DRG के जवान मौके पर पहुंचे और यह मुठभेड़ शुरू हो गई।

कौन है एक करोड़ का इनामी खूंखार नक्सली हिड़मा

हिड़मा मूल रुप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूर्वती गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह बचपन से ही नक्सल संगठन में चला गया था। वह नक्सलियों का नेता था, सुकमा में कई सारे हमले की प्लानिंग भी इसकी ही देखरेख में होती थी। हिड़मा नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 का कमांडर भी था। इतना ही नहीं उसने कई नक्सली अटैक में कामायाबी भी हासिल की है। कह सक्त हैं कि वह नक्सल हमले का मास्टरमाइंड था। वह इससे पहले एयर एरिया कमेटी में भी रह चुका है। उसकी ही प्लानिंग में 21 जवान शहीद हुए थे।