रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हो गया। जहां एस्कलेटर से से चढ़ते वक्त पिता की गोद से उनका बच्चा फिसलकर नीचे गिर गया। मासूम की गिरते ही मौत हो गई।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक ऐसी दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसने कईयों के रोंगटे खड़े कर दिए। यहां एक शॉपिंग मॉल में तीसरे फ्लौर पर एस्कलेटर से चढ़ते वक्त पिता की गोद से नीचे गिर गया। मासूम की गिरते ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखते हुए बच्चे की तरफ दौड़कर आए...लेकिन जब तक मासूम दम तोड़ चुके थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रायपुर के सिटी सेंटर मॉल की है यह घटना

दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां मंगलवार शाम को एक परिवार रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में पहुंचा था। पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ एस्केलेटर से दूसरे से तीसरे फ्लोर जा रहे थे। लेकिन अचानक पिता की गोद से बच्चा फिसल गया और वह सीधे 40 फीट नीचे जमीन पर गिर गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर लोग बच्चे को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। लेकिन बच्चा तब तक दम तोड़ चुका था।

कलेजा कंपा देगा घटना का वीडियो

बता दें कि इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर स्थानी पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की तो पता चला कि मॉल के एस्केलेटर से परिवार दो बच्चों के साथ ऊपर जा रहा था।इसी दौरान एक बच्चा एस्केलेटर में फंस जाता है। उसे पकड़ने के लिए पिता आगे बढ़े और उसे गोद में लिया, लेकिन तभी अचानक उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और बच्चा नीचे गिर गया। इस मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप गया।