छत्तीसगढ़ से महिलाओं के लिए बड़ी खबर आ रही है। अब यहां महिलाओं को अपना बिजनेस शुरु करने के लिए 50 लाख तक लोन मिलेगा। भूपेश बघेल सरकार ने इस सिलसिले में एक नई नी​ति पेश की है। इसका फायदा राज्य की उन महिलाओं को मिलेगा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ से महिलाओं के लिए बड़ी खबर आ रही है। अब यहां महिलाओं को अपना बिजनेस शुरु करने के लिए 50 लाख तक लोन मिलेगा। भूपेश बघेल सरकार ने इस सिलसिले में एक नई नी​ति पेश की है। इसका फायदा राज्य की उन महिलाओं को मिलेगा, जो अपना बिजनेस शुरु करना चाहती हैं। या फिर अपने ​बिजनेस के विस्तार के बारे में विचार कर रही हैं, ऐसी महिलाओं को वित्तीय मदद के साथ प्रोत्साहन और सब्सिडी भी मिलेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला व्यापारों का तेजी से विकास

सीएम बघेल ने शुक्रवार को 'राज्य महिला उद्यमिता नीति, 2023-28' की घोषणा की। उन्होंने खुद इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि महिलाओं को विनिर्माण उद्यम स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। सेवा उद्यमों के लिए 25 लाख और व्यावसायिक उद्यमों के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन देने का प्रावधान है। उनका लक्ष्य महिलाओं को नौकरी देने वाला बनाना है, न कि नौकरी मांगने वाला। एक अधिकारी का कहना है कि महिला समूह और उनके व्यापारों का तेजी से विकास करना है। इसकी मदद से महिलाएं राज्‍य में अपने व्‍यापार को तेजी से बढा सकेंगी। 

6 से 16 साल तक व्यापार पर छूट का मिलेगा ये लाभ

अधिकारी का यह भी कहना है कि महिलाओं को उद्यम लगाने के लिए आर्थिक तौर पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। जो महिलाएं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में उद्यम शुरु करना चाहती हैं, उनको लाभ मिलेगा। जो महिलाएं पहले से स्थापित उद्यमों का विस्तार करना चाहती हैं। उनको भी प्रोत्साहित किया जाएगा। ऐसी महिलाओं को नई इकाई में उत्पादन शुरु होने की तारीख से लाभ दिया जाएगा। उन्हें 6 से 16 साल के लिए राज्य माल एवं सेवा कर का भुगतान किया जाएगा। अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। जिसमें सबसे खास यह है कि व्यापार शुरु होने की तारीख से 6 से 12 साल के लिए बिजली शुल्क में छूट दी जाएगी।