कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को दिए गए संबोधन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी राजनीतिक पारी के विराम की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा कि उनकी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है।

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को दिए गए संबोधन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी राजनीतिक पारी के विराम की तरफ इशारा किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, यह यात्रा एक अहम मोड़ के रूप में आयी है, देश के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं, इसने यह साबित कर दिया है।

Scroll to load tweet…

केंद्र सरकार पर हमला

सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभालने के बाद से अब तक के अपने अनुभव बताते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिला। पार्टी ने बहुत कुछ हासिल भी किया। जब पहली बार 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी, तब से पिछले 25 वर्षों में अच्छे और बुरे अनुभव रहे। पार्टी अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और पूरे देश के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है। देश की हर संस्था पर भाजपा-आरएसएस ने कब्जा कर, उसे उलट दिया है। चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर आर्थिक तबाही मचाई है।

Scroll to load tweet…

जीत सिर्फ हमारी होगी

उन्होंने कहा कि गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं पर​ पिछले दिनों नफरत की वजह से हमले हुए। हम इसे खत्म करें, यह हमारी जिम्मेदारी है। कांग्रेस​ सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि एक विचार है, जीत सिर्फ हमारी होगी।

उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी पर इस बात की खुशी मुझे सबसे ज्यादा है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हो सकी, यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।