रायपुर में एक पति ने पत्नी को खाना न देने पर दूसरी मंजिल से फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर न्यूज: छत्तीसगढ़ के रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घरेलू हिंसा के चलते यहां एक खौफनाक घटना हुई है। एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से इसलिए नीचे फेंक दिया क्योंकि उसने उसे खाना देने से मना कर दिया था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी मोबाइल इस्तेमाल करने में व्यस्त थी। पीड़ित महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति का नाम सुनील जगबंधु है। पीड़ित पत्नी का नाम सपना है। सपना अपने काम से लौटी थी। उससे पहले आरोपी पति अपनी बेटी की पिटाई कर रहा था। पत्नी के आने के बाद वह खाना मांगने लगा। लेकिन उसने उसकी बात अनसुनी कर दी और मोबाइल इस्तेमाल करने लगी। इससे सुनील इतना भड़क गया कि उसने सपना पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद उसने पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

महिला की हालत नाजुक

इस हादसे में सपना को गंभीर चोटें आई हैं। उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे थाने लाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- 

वीर साहिबजादों की गाथा अब स्कूली पाठ्यक्रम में, छत्तीसगढ़ सरकार का नया कदम

CGPSC Recruitment 2024: इस काम के लिए मिलेगी 1.36 लाख रुपए