लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। छत्तसीगढ़ के बस्तर में सरसों के तेल को अपना स्टार प्रचारक बनाया हुआ है। तो वहीं चेन्नई में अपने शरीर को 108 तीरों से छेदकर वोट मांगे।

रायपुर. देशभर में लोकसभा चुनाव का घमासान मचा हुआ है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग है। प्रचार के लिए एक ही सप्ताह बचा हुआ है। ऐसे में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतादताओं को लुभाने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार ने सरसों के तेल को अपना स्टार प्रचारक बनाया हुआ है। तो वहीं चेन्नई में अपने शरीर को 108 तीरों से छेद डाला। जिसके बाद वह वोट मांगने के लिए जनता के बीच पहुंचे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उम्मीदवार अनोखे तरीकों से वोटर्स को लुभा रहे

प्रचार करने का पहला अनोखा मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर से सामने आया है। जहां कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने सरसों के तेल को अपना स्टार प्रचारक बनाया हुआ है। वह अपनी चुनावी सभाओं में मतदाताओं से कह रहे हैं कि पहले सरसों का तेल 30 रुपए में मिलता था, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद यह बहुत महंगा हो गया है। अहम हम जीते तो वही दाम फिर आ जाएंगे।

दूसरा अनोखा प्रचार चेन्नई से...

2024 के लोकसभा चुनाव में सेंट्रल चेन्नई में वोट मांगने का तरीका अपना या है वह बेहद अलग है। यहां भगवान मुरुगन के भक्त दामोदरन ने बीजेपी उम्मीदवार विनोज पी सेल्वम को समर्थन देने के लिए अपने शरीर को 108 तीरों से छेद डाला। इतना ही नहीं उन्होंने भगवान से सेल्वम की जीत की प्रार्थना की है।

दिल्ली से तमिलनाडु तक बुलेट पर यात्रा

प्रचार करने का अनोका तरीका तमिलनाडु से सामने आया है। जहां बुलेट रानी के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता राजलक्ष्मी मंदा तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा पर निकली हैं। वह 21 हजार किलोमीटर की यह यात्रा वो बुलेट से तय करेंगी। वह इस के जरिए बीजेपी के लिए वोट मांगती नजर आएंगी।