101 किसानों का जत्था आज दोपहर दिल्ली कूच करेगा, अपनी मांगों को लेकर वो आगे बढ़ेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इससे बनाई दूरी, जानें पूरी खबर।

नई दिल्ली। किसान अपनी मांगों के साथ दिल्ली में आज कूच करने वाली है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस अफसरों की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि उन्होंने दिल्ली मार्च से पहले दिल्ली-चंड़ीगढ़ राजमार्ग पर सिंघु बॉर्डर पर एक बड़े लेवल की पुलिस से जुड़ी योजना तैयार कर रखी है। किसान आंदोलन को लेकर हमारे पास जैसे-जैसे जानकारी आएगी उसी हिसाब से सारे कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अफसरों की इन बातों से लग रहा है कि वो किसान आंदोलन को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने अपनी बात रखते हुए कहा,', 'मोर्चे को चलते 297 दिन हो गए है और खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। आज दोपहर 1 बजे 101 किसान-मजदूर का जत्था शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करेगा।' अपनी 12 मांगों के साथ 101 किसान का जत्था दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए निकलने वाला है। इस आंदोलन का नेतृत्व किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल करने वाले हैं। दिल्ली कूच से संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी राह अलग कर ली है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का कहना है कि उन्हें इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही उनसे इस बारे में पूछा भी नहीं किया है। ऐसे में उन्होंने इस मार्च से दूरी बनाकर रखने का फैसला किया।

किन मांगों के साथ दिल्ली में कूच करेंगे किसान

- पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के चलते किसानों को 10 प्रतिशत प्लॉट और 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए।

- 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर बाजार दर का चार गुना मुआवजा और 20 प्रतिशत प्लॉट दिया जाए।

- भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का फायदा दिया जाए।

- हाई पावर कमेटी द्वारा पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश भी जारी हो।

-आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

106 रक्तदान... 70 हजार शवों का अंतिम संस्कार... ऐसे हैं AAP के जितेंद्र शंटी

ट्रिपल मर्डर: इस शख्स ने उतारा था परिवार वालों को मौत की घाट, ऐसे उठा पर्दा