सीएम नयाब सिंह सैनी ने यमुना नदी का पानी पीते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था, जिसको लेकर अब आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पलटवार किया है। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के सीएम नयाब सिंह सैनी पर जमकर निशाना साधा है। एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीने की ढोंग किया है। उन्होंने पानी पीने के बाद उसे यमुना नदी के अंदर ही थूक दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे एक्स पर लिखा,' जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए ख़तरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर FIR करने की धमकी दी। जिस ज़हरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज़ नहीं होने दूँगा।

Scroll to load tweet…

यमुना पहुंचकर किया था नायब सिंह जल आचमन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर मिलाने वाले बयान के बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बुधवार की शाम को यमुना घाट पर पहुंचकर जल का आचमन करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने यमुना में खड़े होकर पूजा-अर्चना तक की और कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ के चलते लोगों में ये भय पैदा करने का जो बयान दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम नायब सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की तरफ से दिल्ली में पानी की सफाई और सीवरेज आदि के काम के लिए साढे़ आठ हजार करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन यहां राशि कहां गई, केजरीवाल के पास कोई हिसाब नहीं है।

ये भी पढ़ें-

बेटे का असली पिता कौन? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया 20 साल पुराने केस पर फैसला