दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान शुरू किया, मुफ्त सेवाओं का बचाव किया और बीजेपी पर निशाना साधा है। बीजेपी पर साधा जमकर निशाना।

नई दिल्ली। साल 2025 की शुरुआत में दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में पूरे जोर-शोर से खड़े हुए नजर आ रहे हैं। आज उन्होंने रेवड़ी पर चर्चा अभियान की शुरुआत की है। इसके जरिए वो दिल्ली की जनता के सामने कई मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और महिलाएं के लिए वो कई सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले हैं। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप उपलब्ध करवाई ये तमाम चीजें

आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात में कहा,' आप की तरफ से पूरी दिल्ली में 65 हजार सभाएं की जाएंगी। ताकि लोगों को ये समझाया जा सकें कि मुफ्त सुविधाओं का असली मतलब क्या है औऱ कैसे केवल आप पार्टी ही इसे उन्हें उपलब्ध करवा सकती है। सरकार बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिलाओं के लिए बस यात्रा औऱ बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की सेवा मुफ्त प्रदान कर रही है। दिल्ली में महिलाओं के लिए एक और रेवड़ी- 1 हजार रुपये मासिक की मदद जल्दी शुरू की जाएगी।'

अरविंद केजरीवाल ने बताया बीजेपी को डुप्लीकेट

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा,' दिल्लीवाले फिर से केजरीवाल लाएंगे। अब बीजेपी वाले कह रहे हैं कि हमें वोट दे दो, जो काम अरविंद केजरीवाल करा रहे हैं, हम भी वहीं करवाएंगे, जब वही काम कराओगे तो दिल्ली वाले केजरीवाल को ही लेकर आएंगे, डुप्लीकेट क्यों लाएंगे? सवाल यहां ये उठता है कि ये लोग गुजरात और यूपी में लोगों को मुफ्त में बिजली क्यों नहीं उपलब्ध करवा रहे हैं? अगर बीजेपी दिल्ली में आ गई तो ये सभी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।' वहीं, आप संयोजक ने कहा, 'बीजेपी 20 राज्यों में सत्ता में है और एक भी राज्य में वह मुफ्त रेवड़ी नहीं देती और ऐसा इसीलिए क्योंकि उनका ऐसा करने का इरादा नहीं है। केवल आप ही जानती है कि ये सुविधाएं कैसे दी जानी हैं।'

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के इस घर में नहीं है प्रदूषण का नामोनिशान, जन्नत सा है नजारा

दिल्ली में प्रदूषण-ठंड का कहर जारी, सांस लेना भी हुआ मुश्किल!