दिल्ली विधानसभा चुनाव में RPI(A) ने 15 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिससे BJP, कांग्रेस और AAP के लिए चुनौती बढ़ सकती है। 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर इसका क्या असर होगा?

नई दिल्ली। 5 फरवरी से दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। 8 फरवरी के दिन इसका रिजल्ट सामने आ जाएगा। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा एक और पार्टी ने चुनावी मैदान में एंट्री मार ली है। यहां हम बात रहे हैं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी की। शनिवार के दिन पार्टी की तरफ से 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस और आप की मुसीबत बढ़ती हुई अब दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी सीट पर किस उम्मीदवार को उतारा गया है। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 15 उम्मीदवारों को उताराकर बीजेपी को एक करारा झटका दिया है। क्योंकि वो बीजेपी की साथी पार्टी के तौर पर जानी जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरपीआई (ए) के प्रत्याशियों की लिस्ट

1.सुल्तानपुर माजरी (एससी) से लक्ष्मी

2.कोंडली (एससी) से आशा कांबले

3.तिमारपुर से दीपक चावला

4.पालम से वीरेंद्र तिवारी

5.नई दिल्ली से शुभी सक्सेना

6.पटपड़गंज से रणजीत

7.लक्ष्मी नगर से विजय पाल सिंह

8.नरेला से कन्हैया

9.संगम विहार से तजिंदर सिंह

10.सरदर बाजार से मनीषा

11.मालवीय नगर से राम नरेश निशाद

12.तुगलकाबाद से मंजूर अली

13.बदरपुर से हर्षित त्यागी

14.चांदनी चौक से सचिन गुप्ता

15. मटियाला महल से मनोज कश्यप

नई दिल्ली की सीट पर बनी रहेगी निगाह

वैसे तो सभी की निगाहे नई दिल्ली की सीट पर रहने वाली है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल वहां से चुनाव लड़ने वाले हैं। इस सीट से अठावले की पार्टी ने महिला उम्मीदवार शुभी सक्सेना को टिकट दिया है।

केजरीवाल के खिलाफ रामदास का हल्ला बोल

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में घोटाले हुए हैं... अब जो रिपोर्ट आई है, उससे भी पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार भ्रष्ट थी, इसलिए अरविंद केजरीवाल को हटाएं और भाजपा को सत्ता में लाएं, ये हमारी मांग है। हम 15-20 सीटों पर चुनाव जरूर लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा को कोई नुकसान नहीं हो। मेरी पार्टी एनडीए में है। हम भाजपा, एनडीए का समर्थन करते हैं। हमारी भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि यहां भाजपा की सरकार आए।'

ये भी पढ़ें-

जानिए कौन है दिल्ली का सबसे अमीर विधायक, किसी बॉलीवुड स्टार से ज्यादा है संपत्ति

दिल्ली: कौन है नुपूर शर्मा? जिसे BJP देगी टिकट! 3 साल बाद रखेंगी राजनीति में कदम