आप ने दिल्ली चुनाव के लिए अपनी अंतिम सूची जारी कर दी है। केजरीवाल नई दिल्ली से और आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी। रमेश पहलवान का पार्टी में शामिल होना और उन्हें टिकट मिलना एक बड़ा सरप्राइज है।

दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2025 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर अपनी पारंपरिक सीट नई दिल्ली से चुनावी मैदान में होंगे, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से अपनी किस्‍मत आजमाएंगी। इस सूची में मंत्री सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय को बाबरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी ने कुल 38 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें से ज्यादातर वही चेहरे हैं जिन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके अलावा, सीएम आतिशी, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, गोपाल राय और मुकेश कुमार अहलावत को भी टिकट दिया गया है। पार्टी के बड़े चेहरों में सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक और अमानातुल्ला खान को फिर से मौका मिला है।

रमेश पहलवान का भी शामिल होना एक हैरान करने वाला मोड़

इसी सूची में एक नया नाम है रमेश पहलवान का, जिन्होंने आज ही अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। उन्हें कस्तुरबा नगर से टिकट दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि रमेश की पत्नी कुसुमलता पहले से ही पार्टी की पार्षद हैं, और दोनों ने 2017 में आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। सात साल बाद दोनों फिर से पार्टी में शामिल हुए हैं।

Scroll to load tweet…


इन उम्मीदवारों को मिला टिकट:

  • बुराड़ी - संजीव झा
  • बादली - अजेश यादव
  • रिठाला - मोहिंदर गोयल
  • बवाना - जय भगवान
  • सुल्तानपुर माजरा - मुकेश कुमार अहलावत
  • नांगलोई जाट - रघुविंदर शौकीन
  • शालीमार बाग - बंदना कुमारी
  • शकुर बस्ती - सत्येंद्र जैन
  • त्रिनगर - प्रीति तोमर
  • वजीरपुर - राजेश गुप्ता
  • मॉडल टाउन - अकिलेश पति त्रिपाठी
  • सदर बाजार - सोम दत्त
  • मटियाला महल - शोएब इकबाल
  • बल्लीमारन - इमरान हुसैन
  • करोल बाग - विशेष रवि
  • मोती नगर - शिव चरण गोयल
  • राजौरी गार्डन - धनवती चंदेला
  • हरि नगर - राज कुमारी ढिल्लों
  • तिलक नगर - जरनैल सिंह
  • विकासपुरी - महिंदर यादव
  • उत्तम नगर - पोश बाल्यान
  • द्वारका - विनय मिश्रा
  • दिल्ली कैंट - वीरेंद्र सिंह काडियान
  • राजेंद्र नगर - दुर्गेश पाठक
  • नई दिल्ली - अरविंद केजरीवाल
  • कस्तुरबा नगर - रमेश पहलवान
  • मालवीय नगर - सोमनाथ भारती
  • महरौली - नरेश यादव
  • अंबेडकर नगर - अजय दत्त
  • संगम विहार - दिनेश मोहनिया
  • ग्रेटर कैलाश - सौरभ भारद्वाज
  • कालकाजी - आतिशी
  • तुगलकाबाद - सही राम
  • ओखला - अमानातुल्ला खान
  • कोंडली - कुलदीप कुमार
  • बाबरपुर - गोपाल राय
  • गोकुलपुर - सुरेंद्र कुमार

यह भी पढ़े : 
वन नेशन वन इलेक्शन' बिल में असमंजस, क्या सरकार इसे इस सत्र में पास करा पाएगी?

केजरीवाल के खिलाफ बड़ा दांव: पूर्व CM के बेटे क्या बदल पाएंगे नई दिल्ली की सत्ता?