दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। उनमें से एक लक्ष्मी नगर की सीट है, जिसका इतिहास काफी जबरदस्त रहा है। आइए जानते हैं अबतक किन-किन पार्टियों ने हासिल की है यहां जीत। 

नई दिल्ली। 5 फरवरी के दिन दिल्ली चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के नेता जमकर मुकाबला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी पार्टी ये कोशिश करने में लगी हुई है कि उनके हाथ में ज्यादा से ज्यादा सीटें आएं। 70 सीटों में से लक्ष्मी नगर सीट पर भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस सीट से जुड़ा इतिहास और कैसे ये दिल्ली चुनाव में निभा सकती है अहम भूमिका। लक्ष्मी नगर सीट से आम आदमी पार्टी ने बीबी त्यागी को उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से सुमित शर्मा को उम्मीदवार बताया है। इसके अलावा बीजेपी ने अभय वर्मा पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लक्ष्मी नगर में इन नेताओं ने हासिल की जीत

- 2008 में कांग्रेस नेता अशोक कुमार वालिया ने यहां से जीत हासिल की थी।

- 2013 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बिनोद कुमार जीत दर्ज करते दिखाई दिए थे।

- 2015 में यह से आप पार्टी के नितिन त्यागी जीतते हुए दिखाई दिए थे।

- 2020 में बीजेपी के अभय वर्मा ने यह से सीटी जीती थी। उन्हें 65,735 वोट हासिल हुए थे।

- दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के नेता 64,855 वोटों के साथ बने हुए थे।

- कांग्रेस के हरि दत्त शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद थे।

लक्ष्मी नगर ऐसे बना दिल्ली की पहचान

दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक लक्ष्मी नगर भी आती है। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बीजेपी का सांसद पूर्वी दिल्ली से मौजूद है। लक्ष्मी नगर जिसे ऐतिहासिक तौर पर ट्रांस यमुना के नाम से जाना जाता है। लक्ष्मी नगर की मार्किट पूरी दिल्ली में काफी फेमस है। अक्षरधा मंदिर यहां से केवल 3 किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के इस इलाके में लगेगा जबदस्त जाम, कई महीनों तक होगी लोगों को परेशानी

पिता की अर्थी को 7 बेटियों ने दिया कांधा, ऐसे पूरी की अंतिम इच्छा