कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। केजरीवाल के खिलाफ शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित मैदान में। आप के कई दिग्गजों को टक्कर देने की रणनीति।
Delhi Assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 26 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को पूर्व सीएम शीला दीक्षित के सुपुत्र पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को उतारा है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने मंगलवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है।
जानिए किसको किस सीट से उतारा?
- रिठाला सुशांत मिश्रा
- मंगोलपुरी हनुमान चौहान
- शकूरबस्ती सतीश लूथरा
- त्रिनगर सत्येंद्र शर्मा
- मटिया महल आसिम अहमद खाना
- मोतीनगर राजेंद्र नामधारी
- मादीपुर जेपी पंवार
- राजौरी गार्डन धर्मपाल चंद्रेला
- उत्तमनगर मुकेश शर्मा
- मटियाला रघुविंदर शौकीन
- बिजवासन देवेंद्र सहरावत
- दिल्ली कैंट प्रदीप कुमार उपमन्यु
- राजिंदरनगर विनीत यादव
- जंगपुरा फरहाद सूरी
- मालवीयनगर जितेंद्र कुमार कोचर
- महरौली पुष्पा सिंह
- देवली राजेश चौहान
- संगम विहार हर्ष चौधरी
- त्रिलोकपुरी अमरदीप
- कोंडली अक्षय कुमार
- लक्ष्मीनगर सुमित शर्मा
- कृष्णानगर गुरचरण सिंह राजू
- सीमापुरी राजेश लिलोठिया
- बाबरपुर हाजी मोहम्मद इशराक खान
- गोकलपुर प्रशांत कुमार जयंत
- करावलनगर डॉ.पीके मिश्रा
आप को घेरने की कांग्रेस की रणनीति
इंडिया ब्लॉक के गठबंधन दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में हैं। कांग्रेस ने आप को घेरने की रणनीति तैयार की है। पहली लिस्ट में जहां अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को उतारकर लड़ाई को रोचक कर दिया हैं, वहीं दूसरी लिस्ट में भी आप के कई दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने के साथ उनके क्षेत्र में ही घेरने की कोशिश की है।
आप के किस चेहरे के खिलाफ कांग्रेस का कौन?
आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर व पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां फरहाद सूरी को प्रत्याशी बनाया है। बाबरपुर सीट से कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को कांग्रेस ने उतारा है। शकूर बस्ती से आप प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ.सत्येंद्र जैन के खिलाफ सतीश लूथरा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। मेहरौली से आप प्रत्याशी नरेश यादव के खिलाफ पुष्पा सिंह को कांग्रेस ने उतारा है।
फरवरी में हो सकते हैं दिल्ली चुनाव
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव अगले साल 2025 के फरवरी महीना में संभावित है। विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। 2020 में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 70 में 62 सीटों पर फतह किया था। जबकि 2015 में आप ने 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। दोनों चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब था।
यह भी पढ़ें:
