Who Will Be Next Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनावों में BJP की शानदार जीत के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा गर्म है। नतीजे आने के एक सप्ताह बाद भी अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पार्टी दिल्ली की कमान किस नेता को सौंपने जा रही है। 

Who Will Be Next Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करने और आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने के बाद बीजेपी में नया जोश भर गया है। पार्टी ने 1993 के बाद से यानी 32 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है। रिपोर्टों के मुताबिक, 19 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। लेकिन नतीजे आने के एक सप्ताह बाद भी अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पार्टी दिल्ली की कमान किस नेता को सौंपने जा रही है। दिल्ली में मुख्यमंत्री की दौड़ में कई नेता शामिल हैं। एक नजर उन नेताओं पर जिन्हें दिल्ली की कमान मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रवेश वर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र, प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है। उनकी जाट समुदाय में मजबूत पकड़ और भाजपा के प्रति निष्ठा उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराकर वो एक जांयट किलर के रूप में सामने आए हैं। ऐसे में, मुख्यमंत्री पद पर उनका भी दावा बनता है।

मनजिंदर सिंह सिरसा

 पंजाब से ताल्लुक रखने वाले मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है। उनकी राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है। सिरसा ने सिख समुदाय को भाजपा के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई हैं। वो पार्टी का बड़ा सिख चेहा हैं। बीजेपी को पंजाब में आगे बढ़ाने में वो कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में वो भी दिल्ली सीएम के पद की दौड़ में शामिल हैं। अगर बीजेपी का निशाना पंजाब पर हुआ तो सिरसा को दिल्ली का सीएम बनाना एक कारगर रणनीति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' की होगी जांच, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें?

रेखा गुप्ता

शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता का नाम भी चर्चा में है। रेखा गुप्ता दिल्ली में बीजेपी का एक प्रमुख चेहरा भी हैं। बीजेपी यदि दिल्ली में महिला को सीएम बनाएगी तो रेखा गुप्ता सबसे आगे हो सकती हैं। इस समय देश में किसी भी राज्य में बीजेपी की महिला मुख्यमंत्री नहीं हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस समय देश में एक मात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अस्थायी रूप से आतिशी को सीएम बनाया था। लेकिन पार्टी के चुनाव हारने के बाद वो भी भूतपूर्व सीएम हो गई हैं। 

जितेंद्र महाजन

विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े जितेंद्र महाजन का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए लिया जा रहा है। उनकी कार्यशैली और जनता के बीच लोकप्रियता उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है। 

दिल्ली की राजनीति में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ये प्रमुख नाम चर्चा में हैं, और आगामी दिनों में इस पर और स्पष्टता मिल सकती है। हालांकि, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। बीजेपी कई राज्यों में अप्रत्याशित मुख्यमंत्री नियुक्त कर चौंका चुकी है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली की कमान किसे सौंपी जा सकती है।