Delhi Flood News : दिल्ली में बाढ़ का कहर जारी है,  उफनती यमुना का रौद्र रूप इतना भयानक है कि मंदिर-स्कूल से लेकर अस्पताल तक पानी पानी हो गए हैं। अब तो श्मशान घाट तक डूबने लगे हैं। आलम यह है कि लोगों को फुटफाथ पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

Yamuna River Water Level Delhi : दिल्ली में बारिश और बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्कूल से लेकर अस्पताल तक सब जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोग ना बाजार जा पा रहे हैं और ना ही ऑफिस…अब यमुना का विकराल रूप लोगों को डराने लगा है। क्योंकि वह खतरे के निशान से कई फीट ऊपर बह रही है। जिसका पानी शहर के अंदर तक घुस आया है। यमुना का इतना रौद्र रूप दिल्ली वासियों ने पहली बार देखा है, जहां मार्केट से लेकर मंदिर और श्मशान तक डूब चुके हैं। आलम यह है कि मुक्तिधाम डूब जान के बाद लोगों को फुटपाथ पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली सचिवालय तक पहुंचा यमुना का पानी

यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से आसपास के इलाकों में बने घर डूब चुके हैं। करीब 10 से 12 हजार लोगों को रेस्क्यू कर सुरिक्षित जगह पहुंचाया गया है। वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक सब जलमग्न हो चुके हैं। अब तो यमुना का पानी सचिवालय तक जा पहुंचा है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का दफ्तर को टच नहीं किया है।

बारिश की वजह से दिल्ली का फ्लाईओवर धंसा

दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश का असर इतना भयानक है कि अलीपुर में गुरुवार को NH-44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया। तो कई छोटे-मोटे पुल टूट चुके हैं। वहीं मॉनेस्ट्री मार्केट में सड़क पर एक फीट तक पानी भर गया। मयूर विहार फेज-1 के पास बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

दिल्ली में यमुना की सबसे डरावनी तरस्वीर

दिल्ली में यमुना और बारिश की सबसे डरावनी तरस्वीर यही है कि यमुना के उन घाटों पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया है जहां अंतिम संस्कार होता था। निगम बोध घाट और गीता कॉलोनी श्मशान घाट को दाह संस्कार के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके चलते लोगों को मजबूर होकर फुटपाथ पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।