रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं हैं। प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत 6 BJP नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। जानिए पूरी लिस्ट।

Delhi New Cabinet Ministers List 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद गुरुवार को राज्य में भाजपा सरकार बन गई। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 6 भाजपा नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के नाम शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा के इन 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

1- प्रवेश वर्मा- प्रवेश वर्मा दिल्ली भाजपा के बड़े नेता हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर उन्होंने आप प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था। वह मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे।

2- आशीष सूद: दिल्ली भाजपा के पुराने नेता आशीष सूद पंजाबी समाज से आते हैं। पहली बार विधायक बने आशीष ने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र संगठन AVBP से की थी। उन्हें भाजपा संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

3- मनजिंदर सिंह सिरसा: राजौरी गार्डन सीट से विधायक चुने गए मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में लिया गया था। जाट सिख मनजिंदर का जन्म हरियाणा के सिरसा में हुआ था। भाजपा में आने से पहले वह शिरोमणि अकाली दल में थे।

4- रविंद्र इंद्रराज सिंह: बवाना सीट से विधायक चुने गए रविंद्र पंजाबी दलित समाज से आते हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं।

5- कपिल मिश्रा: आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा करावल नगर सीट से विधायक चुने गए हैं। वह 2015 में आप प्रत्याशी के रूप में करावल नगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। 2019 में कपिल मिश्रा आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2023 में उन्हें दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी।

यह भी पढ़ें- Rekha Gupta के सीएम बनने पर परवेश वर्मा का ये ट्वीट हो रहा है वायरल

6- पंकज सिंह: पंकज सिंह विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। पूर्वांचल से आने वाले पंकज समाज से हैं। वह लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी के हाथ दिल्ली की कमानः नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां