दिल्ली में 15 साल से पुरानी गाड़ियों में अप्रैल से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए ये फैसला लिया है। पेट्रोल पंपों पर पुराने वाहन पहचानने वाले गैजेट लगाए जाएंगे।

Delhi Pollution: अगर आपके पास 15 साल से पुरानी गाड़ी है और दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं। अप्रैल महीने से आपको दिल्ली में 15 साल से पुरानी गाड़ी में भरने के लिए पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए राज्य सरकार ने शनिवार को यह फैसला लिया। इसके अनुसार 31 मार्च के बाद दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की पहलों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे पुराने वाहन पहचानने वाले गैजेट 

बैठक के बाद सिरसा ने कहा, "हम पेट्रोल पंपों पर गैजेट लगा रहे हैं। ये 15 साल से पुराने वाहनों की पहचान करेंगे। उन्हें तेल नहीं दिया जाएगा।" सिरसा ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा नए नियम के लागू करने को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश, AQI 'मध्यम' श्रेणी में

दिसंबर 2025 तक हटा ली जाएंगी 90% सीएनजी बसें सिरसा ने घोषणा की कि दिल्ली में सभी ऊंची इमारतों, होटलों और व्यावसायिक परिसरों में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए एंटी स्मॉग उपकरण लगाए जाएंगे। हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। दिल्ली में चल रहीं 90 प्रतिशत सार्वजनिक सीएनजी बसें दिसंबर 2025 तक हटा ली जाएंगी। उनकी जगह इलेक्ट्रिक बसें लेंगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग: धुआं 10 किमी दूर तक दिखा, घर छोड़ भागे लोग