दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान 4.8 डिग्री तक गिर गया है और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर में भी बर्फबारी हो रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लोगों की हालत ठंड खराब होती हुई दिखाई दे रही है। नवंबर के महीने में ठंड का नामों निशान देखने को नहीं मिला था, लेकिन दिसंबर में अब लोगों की हवा टाइट हो गई है। मौसम में जबरदस्त तरीके से बदलाव आया है। सर्द हवाओं के चलते दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। आज और कल यानी 13 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 12 दिसंबर तक न्यूनत तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह 5:30 बजे दिल्ली का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक नोट किया गया है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिसंबर महीना जैसे ही खत्म होने को तैयार होने वाला था वैसे ही ठंड का तापमना बढ़ता चला जाता है। लेकिन ये सिलसिला तो अभी से ही शुरू हो चुका है। पिछले साल दिसंबर में सबसे कम तापमान 15 दिसंबर के दिन 4.9 था। ये तापमान पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं ढलानों से नीचे आ रही है इसके चलते गिरता जाता है। इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग कंबल, रजाई और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दिसंबर की शुरूआत में कम से कम तापमान 14 सालों में पहली बार पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

कश्मीर में ये है ठंड का हाल

आज के मौसम की बात करें तो गुरुवार के दिन कुछ जगहों पर शीतलहर बनी रहेगी। आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बने रहने वाला है। 13 दिसंबर के दिन भी शीतलहर की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में आज बर्फबारी हुई है। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान पूरी घाटी में हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें-