Delhi News: जल्दी-जल्दी पानी पीना एक युवक को भारी पड़ गया। दिल्ली में एक शख्स ने बिना देखे गिलास से पानी पी लिया और साथ में 8 सेंटीमीटर लंबी स्टील की चम्मच भी निगल गया। 

Delhi News: अगर आप भी जल्दी-जल्दी में पानी पीने के आदी हैं, तो यह खबर आपके लिए एक चेतावनी हो सकती है। दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बिना ध्यान दिए पानी का गिलास उठाया और गिलास में पड़ी 8 सेंटीमीटर लंबी स्टील की चम्मच को भी पानी के साथ निगल गया। जब युवक की तबीयत बिगड़ी तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी में उसका इलाज किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक ने कैसे नकली ली चम्मच

ये पूरा मामला दिल्ली के शालीमार बाग का है। यहां फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक के पेट से चम्मच को बाहर निकाला। युवक ने गलती से पानी पीते समय गिलास में पड़ी 8 सेंटीमीटर लंबी चम्मच भी निगल ली थी। इसके बाद उसे इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए सिर्फ 30 मिनट में चम्मच को निकाल लिया। इस दौरान कोई अंदरूनी चोट नहीं हुई। सर्जरी के बाद युवक को 24 घंटे अस्पताल में रखा गया और हालत ठीक होने पर अगली सुबह छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें: एक साथ वर्दी, एक साथ जॉइनिंग! हापुड़ के पिता-पुत्र की अनोखी सफलता

आंत में फंस जाती है चम्मच

डॉक्टरों ने बताया कि अगर चम्मच आंत में फंस जाती, तो यह बहुत खतरनाक हो सकता था। उनका कहना है कि खाने या पानी पीने से पहले हमेशा ध्यान दें, क्योंकि लापरवाही से ऐसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।