दिल्ली में एक अफ्रीकी महिला पर उसके पति और दोस्तों ने सरेआम हमला किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को बेरहमी से पीटा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली से जुड़ा एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। एक विदेशी महिला के साथ मारपीट करने की घटना ने सभी लोगों को हैरानी में डाल दिया है। ये काम किसी औऱ ने नहीं बल्कि खुद उसके पति ने किया है। बिना किसी डर के वो अपनी पति को अपने दोस्तों के साथ खुलेआम मारता रहा। इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला की हालत खराब नजर आ रही है, जिस महिला के साथ मारपीट की गई है वो अफ्रीका से ताल्लुक रखती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने दोस्तों संग मिलकर बरसाए घूंसे

दरअसल दिल्ली की निहाल पुलिस को एक कॉल आया था। उस कॉल में ये जानकारी दी गई थी कि एक अफ्रीकी महिला के साथ उसके पति और दोस्त खूब मारपीट कर रहे हैं। सड़क पर बुरी तरह से महिला के पति और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की है। साथ ही महिला पर लात घूंसे भी बरसाए हैं। वक्त रहते ही स्थानीय लोगों ने इस मामले में हस्ताक्षेप कर उस महिला को पीटने से बचाया। महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। महिला की स्थिति अब पहले से बेहतर है जिसके चलते उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीर लेते हुए आरोपी पति के ऊपर कई सारी धाराएं लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय लोगों ने की महिला की मदद

सोशल मीडिया पर महिला का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो सड़क पर लेटी हुई दिखाई दे रही है। महिला का पति और उसके दोस्त हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुरी तरह से महिला को खुलेआम मारा जा रहा है। महिला की गंभीर स्थिति को देखने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी देने के बाद आरोपी पति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें-

ओझा सर ने केजरीवाल का उड़ाया मजाक! वीडियो शेयर कर बीजेपी ने बताया गजब टोपीबाज