दिल्ली के साकेत कोर्ट लॉकअप में 24 साल के कैदी अमन की हत्या। दो साथी कैदियों ने निजी रंजिश के चलते गला घोंटकर मार डाला।

नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट के लॉकअप में एक विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी गई। मारे गए युवक का नाम अमन है और उसकी उम्र 24 साल थी। पुलिस के अनुसार, अमन के साथ लॉकअप में बंद दो कैदी इस हत्याकांड में शामिल हैं। कोर्ट परिसर में ही स्थित लॉकअप में गुरुवार को यह खौफनाक वारदात हुई। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि निजी रंजिश के चलते यह हत्या की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतक अमन और हत्यारों में से एक जितेंद्र के बीच 2024 में हुई किसी बात को लेकर रंजिश थी, जिसके चलते यह हत्या हुई। तिहाड़ जेल में बंद इन दोनों कैदियों को सुनवाई के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। 2024 में अमन और जितेंद्र के बीच हुए झगड़े में अमन ने चाकू से जितेंद्र और उसके भाई को घायल कर दिया था।

कोर्ट के लॉकअप में आमना-सामना होने पर दोनों कैदियों में फिर बहस हो गई। गुस्से में आकर जितेंद्र और एक अन्य कैदी जयदेव ने मिलकर अमन का गला घोंट दिया। अमन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।