बागपत के जितेंद्र ने संसद भवन के सामने खुद को आग लगाई। गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत विवाद का मामला।

नई दिल्ली। संसद भवन के सामने बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत के जितेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा लिया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने इलाज के लिए जितेंद्र को RML में भर्ती कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह घटना रेल भवन के पास गोल चक्कर पर घटी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस और कुछ आम लोगों ने आग से जल रहे व्यक्ति की जान बचाई। उसके शरीर से तेज लपटें उठ रहीं थी। लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

शुरुआती जांच से पता चला है कि मामला बागपत में जितेंद्र के व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसा कि हम समझ पाए हैं यह मामला संभवतः बागपत में व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ा है। आगे की जांच जारी है। क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

मौके से मिले आधे जले दो पेज के नोट

घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक आया और उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। वह गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना स्थल पर आधे जले दो पेज के नोट मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौके से पेट्रोल भी बरामद किया है। दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि जितेंद्र के खिलाफ बागपत में केस दर्ज है, जिसके चलते वह परेशानी में था। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसे अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 8 साल की बच्ची से रेप-मर्डर के बाद जो किया वो तो जल्लाद भी नहीं करता