New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 13 और 14 पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। ट्रेन रद्द होने की अफवाह से मची अफरातफरी में कई यात्री घायल हो गए।

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ जैसी स्थिति बन गई जिससे प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में 14 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा बिहार के 9 लोग थे, जबकि दिल्ली से 8 और हरियाणा से 1 व्यक्ति इस हादसे का शिकार हुए। रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भगदड़ में कई यात्रियों की जान चली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसकी गई जान?

  1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
  2. पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
  3. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
  4. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली
  5. पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
  6. ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
  7. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
  8. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
  9. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
  10. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
  11. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
  12. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
  13. बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली
  14. मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली
  15. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा
  16. पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
  17. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली
  18. रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली

मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने की मांग

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में रेलवे प्रशासन ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है। मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने की मांग की गई है। इस घटना में घायल हुए लोगों को 2.5 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। वहीं मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत, 4 बच्चे भी शामिल