namo bharat rapid rail : दिल्ली-मेरठ के बीच अब सफर सिर्फ 40 मिनट में! नमो भारत रैपिड रेल, प्लेन जैसी सुविधाओं से लैस, जल्द शुरू। जानिए इसकी 10 खासियतें।

दिल्ली/मेरठ. अब रोजाना दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले रेलवे यात्रियों यानि अप-डाउन करने वाले के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने रविवार को साहिबाबाद-न्यू अशोकनगर नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया है। इसी कोरिडोर पर पहली नमो भारत दौड़ेगी। पहले दिन खुद पीएम मोदी ने टिकट खरीदकर इसमें सफर किया। आइए जानते हैं यह नमो भारत रैपिड रेल दूसरी ट्रेनों से कितनी अलग है, जो प्लेन की तरह लग्जरी होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए नमो भारत की 10 खासियतें

1. सुपर स्पीड से चलने वाली इस ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए एकदम प्लेन का अहसास कराएगा।

2, बता दें कि नमो भारत की हर ट्रेन में प्लेन की तरह एक-एक अटेंडर भी होंगे, जो यात्रियों की मदद करेंगे।

3. नमो भारत में दृष्टिबाधितों के लिए स्पर्शनीय रैंप और व्हीलचेयर-स्ट्रेचर की सुविधा भी होगी।

4. स्टेशनों पर फ्री पानी, शौचालय और वाईफाई की सविधा भी होगी।

5. नमो भारत में बुज़ुर्गों और विकलांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें होने के साथ ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित एक कोच भी रहेगा।

6. हर कोच के अंदर और प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजों पर एक बटन भी है। जिससे इमरजेंसी में मदद मिलेगी।

7. यात्री इसके जरिए मेरठ से दिल्ली की दूरी सिर्फ 40 मिनट में तय कर सकेंगे। वहीं हर 15 मिनट पर दोनों तरफ से ट्रेन मिलेगी।

8. नमो भारत में सफर करने के लिए दिल्ली से मेरठ का किरया 150 रुपए से 225 रुपए चुकाना होगा।

9. यात्री के लिए हर स्टेशन पर एक QR होगा, जिसे आप स्कैन कर टिकट खरीद सकेंगे।

10. पूरे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर चालू होने पर सड़कों से एक लाख से अधिक निजी वाहन हट जाएंगे। इससे कार्बन उत्सर्जन में सालाना 2.5 लाख टन की कमी आएगी।

यह भी पढ़ें-नरेंद्र मोदी ने किया नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, ट्रेन में बच्चों से की बातें

इन रेलवे स्टेशन से गुजरेगी नमो भारत

बता दें कि दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली यह नमो भारत कुल 11 स्टेशनों से गुजरेगी। जिसमें न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ शामिल हैं। वहीं साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच 6 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड होगा।

यह भी पढ़ें-खुद टिकट खरीद नमो भारत ट्रेन में सवार हुए पीएम मोदी, देखें 10 खास तस्वीरें