गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके चलते कई जगहों पर आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में 26 जनवरी के दिन आप बाहर निकाल रहे हैं। तो ये खबर जरूर पढ़ें।

नई दिल्ली। 26 जनवरी के दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाने वाला है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। पुलिस हर कोने पर तैनात रहेगी। साथ ही लगातार चेकिंग भी होगी। ऐसे में यदि आप दिल्ली-एनसीआर में कल यानी 26 जनवरी के दिन बार निकलने वाले हैं तो उससे पहले आप ये खबर पढ़ लीजिए। वरना आपको परेशानी होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल गणतंत्र दिवस 2025 समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक से संबंधित एडवाइजरी जारी की है। रविवार के दिन कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होगी। ऐसे में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। आज शाम से ही ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नियम लागू हो जाएंगे। दिल्ली के कई रास्तों पर आवाजाही बंद रहेगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डीके गुप्ता ने अपना एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आज शनिवार 9 बजे से ट्रैफिक नियंत्रण उपाय शुरू हो जाएंगे। शहर की सीमाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। जरूरी वाहनों की ही आवाजाही बनी रहेगी। रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के समापन तक ये नियम लागू रहेंगे।

ये भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल ने रखा दिल्ली वालों की दुखती नस पर हाथ, बताया 5 साल का टारगेट

इन जगहों पर रहेगा प्रतिबंध

26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से परेड शुरू हो जाएगी। परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक रोड और बहादुर शाह जफर रोड़ से होकर गुजरेगी, जो लाल किले पर जाकर खत्म होगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार शाम पांच बजे से परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ पर सारे वाहन बंद रहने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड जैसी सड़कों पर शनिवार रात 10 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। रविवार सुबह सी-हेक्सागन क्षेत्र 9 बजे से लेकर तिलक मार्ग पर परेड़ की समाप्ति तक ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। सुबह 10:30 बजे के बाद से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर किसी भी प्रकाश की आवाजाही प्रतिबंध रहेगा।

ये भी पढ़ें-

यात्री कृपया ध्यान दें! गणतंत्र दिवस पर इतने बजे शुरू चालू होगी दिल्ली मेट्रो