दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रोहिणी सीट पर भाजपा के विजेंद्र गुप्ता जीत गए हैं। उन्होंने आप के प्रदीप मित्तल को 37816 वोटों से शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुमेश गुप्ता रहे।

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट जीत ली है। उनका मुकाबला आप के प्रदीप मित्तल और कांग्रेस के सुमेश गुप्ता से था। विजेंद्र गुप्ता ने आप प्रत्याशी को 37816 वोटों से हराया। आप प्रत्याशी को 32549 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को महज 3765 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि विजेन्द्र गुप्ता बीजेपी की ओर से सीएम पद के भी दावेदार हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2015 और 2020 में रोहिणी सीट से जीते थे गुप्ता

2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट जीती थी। 2020 में विजेंद्र को 62,174 वोट मिले थे। आप के राजेश नामा बंसीवाला दूसरे नंबर पर थे। उन्हें 49,526 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी सुमेश गुप्ता 1963 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 2015 के चुनाव में विजेंद्र गुप्ता को 59,867 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे आप के सी.एल. गुप्ता को 54,500 वोट मिले थे। कांग्रेस के सुखबीर शर्मा तीसरे स्थान पर थे।

Delhi Assembly Elections 2025 Result: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों का रिजल्ट

61 साल के विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पोस्ट ग्रेजुएट विजेंद्र ने अपनी संपत्ति 16.10 करोड़ रुपए से अधिक बताई है। उनपर 98.17 लाख रुपए कर्ज है। रोहिणी से आप उम्मीदवार प्रदीप मित्तल के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। 12वीं पास प्रदीप ने अपनी संपत्ति 43.92 लाख रुपए बताई है।

ये भी देखें : 

Delhi Assembly Election Result 2025: सीलमपुर सीट का रिजल्ट

Delhi Assembly Election Result 2025: सीमापुरी सीट का रिजल्ट