असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम दिल्ली चुनाव की तैयारी अपने हिसाब से करती हुई नजर आ रही है। वो जेल में बंद शाहरुख पठान को चुनाव लड़वाने की तैयारी करने में जुटी हुई है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को लेकर इस वक्त सभी पार्टियों जोर-शोर तैयारियां करती हुई दिखाई दे रही है। इसी संदर्भ में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम दिल्ली चुनाव की तैयारी अपने हिसाब से करती हुई नजर आ रही है। वो जेल में बंद शाहरुख पठान को चुनाव लड़वाने की तैयारी करने में जुटी हुई है। एआईएमआईएम दिल्ली के अध्यक्ष शोएब जामई ने शाहरुख के परिवार से चुनाव को लेकर मुलाकात की और कहा कि यदि वहां की आम जनता चाहें तो वो चुनाव लड़ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सीएए प्रोटेस्ट के वक्त दंगा भड़क उठा था। उस वक्त 2020 में मौजपुर इलाके में शाहरुख पठान ने ऑटोमैटिक पिस्टल से पहले भीड़ पर गोली चलाई थी। बाद में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर वो पिस्टल तान दी गई थई। दंगों के दौरान उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर वो फरार हो गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश से क्राइम ब्रांच से शाहरुख को गिरफ्तार किया गया था। शाहरुख खान के गोली चलाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

शाहरुख पठान पर इन धाराओं के आधार पर केस दर्ज

दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 अक्टूबर को शाहरुख पठान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह केस केस भारतीय दंड संहिता की कई सारी धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 अक्टूबर को शाहरुख पठान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह केस केस भारतीय दंड संहिता की कई सारी धाराओं के तहत दर्ज है, जिनमें भारतीय दंड संहिता की धाराओं 147(दंगा), 148 (घातक हथियार से लैस दंगा), 149 ( अवैध रूप से एकत्र होना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एफआईआर 51/2020 शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ओवैसी का पार्टी शाहरुख खान को सीलमपुरसे टिकट दे सकती है। यह एक मुस्लिम बहुल इलाका है। पिछले चुनाव में यहां से आप ने जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल का दावा- BJP ने ED, CBI से कहा CM आतिशी को करो गिरफ्तार

दिल्ली: 8 साल की बच्ची से रेप-मर्डर के बाद जो किया वो तो जल्लाद भी नहीं करता...