हरियाणा के नूंह में शुक्रवार (17 मई) को एक पर्यटक बस में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और लगभग 24 लोग घायल हो गए। घटना देर रात डेढ़ बजे की है।

Nuh Bus Fire: हरियाणा के नूंह में शुक्रवार (17 मई) को एक पर्यटक बस में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और लगभग 24 लोग घायल हो गए। घटना देर रात डेढ़ बजे की है। टूरिस्ट बस में करीब 60 लोग सवार थे। बस में सवार अधिकांश यात्री धार्मिक स्थल मथुरा से दर्शन करके लौट रहे थे। चश्मदीदों की माने तो बस पूरी तरह से आग के लपटों से घिरी हुई थी, जो किसी फ्लाईओवर जैसी दिखने वाली जगह पर खड़ी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बस पर सवार एक बुर्जुग महिला ने कहा कि आग लगने के बारे में जानने के बाद वह गाड़ी से बाहर कूद गई और खुद को बचा लिया। महिला ने बताया कि एक बाइक सवार व्यक्ति ने बस में आग लगी देखी और ड्राइवर को सचेत करने के लिए वाहन को ओवरटेक किया। इस तरह से बाइक सवार ने समझदारी दिखाते हुए एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया, वरना सारे यात्री जलकर स्वाहा हो जाते।

Scroll to load tweet…

हालांकि, बस में लगी आग की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज नलहड नूंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, दुर्भाग्य से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में 3 से 4 घंटे का वक्त लग गया, जिसके वजह से घटनास्थल पर गाड़ियों के पहुंचने से पहले बस जल खाक हो गई थी। वहीं खबरों की मानें तो बस में सवार सारे लोग रिश्तेदार ही थे, जो 7-8 दिन के धार्मिक यात्रा करके वापस लौट रहे थे। वे सभी पंजाब-होशियारपुर के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें: हरियाणा सरकार के संकट के बीच जेजेपी के साथ हुआ खेला? दुष्यंत चौटाला के चार विधायकों ने मनोहर लाल खट्टर से की गुप्त मीटिंग